Class 12 UP Board 2025 के लिए ‘रासायनिक बलगतिकी’ अध्याय के Most Important Topics

Loading

प्रिय छात्रों, आज हम सभी  Class 12 UP Board 2025 की परीक्षा के दृष्टिकोण से  रसायन विज्ञान के  अध्याय “रासायनिक बलगतिकी” के लिए सबसे महत्वपूर्ण 10 टॉपिक्स पर चर्चा करेंगे। ये टॉपिक्स पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करके चुने गए हैं और परीक्षा में आने की सबसे अधिक संभावना वाले टॉपिक हैं।

इससे पूर्व हम विलयन और विद्युत रसायन अध्याय के महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा कर चुके हैं, जिनकी लिंक आपको इस पोस्ट के नीचे दी गई है। लिंक पर क्लिक करके आप उन प्रश्नों को देख सकते हैं।

class 12 up board 2025

 

Class 12 UP Board 2025 के लिए ‘रासायनिक बलगतिकी’ अध्याय के Most Important Topics

 

1. प्रथम कोटि की अभिक्रिया (First Order Reaction) के लिए समाकलित वेग नियम का निर्गमन एवं इस पर आधारित आंकिक प्रश्न:

  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के रूप में प्रथम कोटि की अभिक्रिया (First Order Reaction) के लिए समाकलित वेग नियम का निर्गमन अधिकांशतः परीक्षा में पूछा जाता है।
  • इसके समाकलित वेग नियम पर आधारित आंकिक प्रश्नों की संभावना भी सर्वाधिक होती है। अतः सभी छात्रों को इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छे से करना चाहिए।
Integrated Rate Equation of First Order Reaction

2. अर्द्ध-आयु काल की अवधारणा (First order reactions):

  • प्रथम कोटि एवं शून्य कोटि की अभिक्रियाओं के लिए अर्द्ध-आयु काल की अवधारणा पर सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। इस अवधारणा पर आधारित आंकिक प्रश्न भी पूछे जाते हैं।

अर्द्ध- आयु काल (Half-life period)– किसी अभिक्रिया का अर्द्ध- आयु काल उस समय को बताता है जिसमें अभिकारक की सान्द्रता उसकी प्रारम्भिक सान्द्रता की आधी रह जाती है अर्द्ध- आयु को t1/2 या t0.5 या t50% से प्रदर्शित करते हैं।

3. n कोटि की अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक का मात्रक:

  • विभिन्न कोटि की अभिक्रियाओं के लिए वेग स्थिरांक का मात्रक बहुविकल्पीय प्रश्नों के रूप में अक्सर परीक्षा में पूछा जाता है।
Unit of Rate Constant
Unit of Rate Constant

4. अभिक्रिया की कोटि और आण्विकता में अंतर:

  • छात्रों से कई बार पूछा जाता है कि वे अभिक्रिया की कोटि और आण्विकता के बीच अंतर को परिभाषित करें और इसका उदाहरण दें।
Difference b/w Order Of Reaction & Molecularity
Difference b/w Order Of Reaction & Molecularity

5. आभासीय एकाणुक अभिक्रिया (Pseudo first order reaction):

  • इसके सिद्धांत और उदाहरणों को ध्यान में रखते हुए प्रश्न पूछे जाते हैं, जैसे कि एस्टर का जल अपघटन, सुक्रोज का जल अपघटन आदि।

6. सक्रियण ऊर्जा (Activation Energy) और आरहेनियस समीकरण:

  • सक्रियण ऊर्जा की गणना और आरहेनियस समीकरण से जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।
Arrhenius Equation
Arrhenius Equation

Arrhenius Equation

7. अभिक्रिया के वेग पर तापमान का प्रभाव (Arrhenius समीकरण के साथ)

  • तापमान और वेग स्थिरांक के बीच संबंध पर आधारित प्रश्न महत्वपूर्ण हैं।
  • अभिक्रिया का ताप गुणांक अक्सर परीक्षा में लघु उत्तरीय प्रश्न में पूछा जाता है।

8. अभिक्रिया वेग का टक्कर सिद्धांत:

  • यह सिद्धांत तथा इस सिद्धांत पर आधारित अन्य प्रश्न जैसे देहली ऊर्जा, सक्रियण ऊर्जा, प्रभावी टक्करें आदि परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

9. शून्य कोटि की अभिक्रिया (Zero order reaction):

  • शून्य कोटि की अभिक्रिया और वेग समीकरण पर आधारित सवाल अपेक्षित हैं।

10. प्रयोगात्मक विधियों द्वारा अभिक्रिया दर का निर्धारण:

  • छात्रों से यह उम्मीद की जाती है कि वे अभिक्रिया दर निर्धारित करने के विभिन्न तरीकों को समझें और इसका विवरण दें।
Bonus Tip:
  • अभिक्रिया के वेग तथा अभिक्रिया के वेग नियम पर आधारित प्रश्न भी Class 12 UP Board 2025 की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। इसलिए आप सभी इन प्रश्नों का अभ्यास भी अवश्य कर लें।

निष्कर्ष:

इन विषयों पर ध्यान केंद्रित करके, आप महत्वपूर्ण अवधारणाओं की अच्छी समझ प्राप्त कर सकते हैं जो बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। अधिकांश प्रश्न इन प्रमुख अवधारणाओं पर आधारित होते हैं, इसलिए इन्हें अच्छे से तैयार करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र हल करके आप इन विषयों पर अपनी पकड़ और मजबूत कर सकते हैं।

अपनी तैयारी को और भी बेहतरीन करने के लिए आप हमसे YouTube पर भी जुड़ सकते हैं, जहां आपको इन सभी विषयों की तैयारी अच्छे ढंग से करवाई जाएगी। YouTube पर जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर आपको क्लिक करना है, और बस बेहतर अंक प्राप्त करने की दिशा में आपने पहला कदम उठा लिया है।

Click Here

 

अगली पोस्ट में हम ‘d एवं f ब्लॉक के तत्व’ अध्याय के महत्वपूर्ण विषयों की चर्चा करेंगे।
धन्यवाद।

नोट: इस लेख में दिए गए सभी विषयों का चयन Class 12 UP Board रसायन विज्ञान के “रासायनिक बलगतिकी” अध्याय पर आधारित है और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण कर तैयार किया गया है। यह लेख छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकता है, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि छात्र सम्पूर्ण पाठ्यक्रम को अच्छे से समझें और नियमित अभ्यास करें। सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ!

Download Class 12 UP Board 2025 Syllabus: Click Here

Class 12 UP Board 2025 के लिए ‘विलयन’ अध्याय के सबसे महत्वपूर्ण विषय: Click Here

Class 12 UP Board 2025 के लिए ‘वैद्युत रसायन’ अध्याय के सबसे महत्वपूर्ण विषय Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top